Learn KP Astrology subscribe now

Thursday 30 June 2022

child abuse treatment by reiki energy

 #childhoodtraumaticmemories
#childabused #badmemorise
रेकी एक ऐसी विधा है जिससे न आप केवल अपने प्रेजेंट बल्कि अपने पास्ट और फ्यूचर को भी हील कर सकते हो।
हमारा दिमाग़ एक हार्ड ड्राइव के समान होता है जहां जीवन भर की अच्छी बुरी बातें स्टोर होती रहती हैं।समय के साथ कुछ यादों पर धूल सी पड़ जाती है पर डिलीट कुछ नही होती बचपन से लेकर सारा जीवन हमारे जीवन में घटने वाली यही अच्छी बुरी बाते हमारे व्यक्तित्व (पर्सनालिटी)का निर्माण रकती है।हमारा व्यवहार चाल चलन सब इन्हीं छोटी छोटी बातो पर निर्भर करता है।मेरे रेकी हीलिंग के सफ़र में कई बार ऐसे लोगो से सामना हुआ जो अपने बचपन की बुरी यादों का बोझ लादे जी रहे थे।और उन घटनाओं का ऐसा मानसिक असर रहा की वह लोग शारीरिक और मानसिक असमानता से जूझ रहे थे।
#childabused एक ऐसा क्रूरतापूर्ण दुष्कर्म है जो किसी भी इंसान की पूरी ज़िंदगी बर्बाद कर देता है।ये सिर्फ़ लड़कियों के साथ ही नही बल्कि समान रूप से लड़कों के साथ भी होता है।और करने वाला 90% कोई अपना ही होता है।ये एक ऐसी प्रताड़ना है जो एक इंसान के अवचेतन पर एक ऐसा घाव बना देती है जो सारी उम्र नही भरता।वो इंसान कभी भविष्य में अपने दाम्पत्य जीवन(sexual relationship)का सुख नही ले पाता।या तो सारा जीवन खुद से घृणा करता है या फिर लोगो से।कई मामलो में पीड़ित अपना जीवन एक मानसिक डर में बिताता है और कई बार वो खुद दूसरो के साथ ये क्रूरता करता रहता है।दोनो ही दशा में जीवन बर्बाद ही होता है।
बचपन की यादें दो तरह की होती हैं एक ये घटना स्वयं के साथ घटना दूसरी आपके सामने ऐसा कुछ किसी और के साथ हुआ हो और आप केवल दृष्टा रहें हो।लेकिन बहुत हद तक इसका आघात एक समान होता है।
रेकी हमारे अवचेतन मन(subconscious mind) पर काम करती है ।किसी भी पुरानी घटना की विस्तृत जानकारी के साथ आप पेशेंट की पास्ट मेमोरी को इरेज़ या हील कर सकते हो रेकी हीलिंग में मैंने कई लोगो को ऐसे पास्ट ट्रॉमा से निकाला है।जैसे जैसे वो यादें और घटनाएँ आपकी मेमोरी से हटती हैं आप प्रेजेंट लाइफ में सामान्य होते जाते हो।एक psychologist भी इसी तरह से आपका ईलाज करता है।ठीक वही काम आप रेकी से भी कर सकते हो।रेकी न केवल पास्ट कर्मा को रिलीज़ करती है बल्कि पास्ट मेमोरी को भी हील करके आपको एक सामान्य जीवन जीने मे मदद भी करती है।
रेकी आपकी हार्डड्राइव को रीसेट कर सकती है।
डॉ०सुधा(रेकी ग्रैंड मास्टर)


 

Monday 27 June 2022

रेकी आपका मार्ग दर्शक और जीवन स्तम्भ

 #रेकीजादूनहीहै


रेकी एक पूर्ण रूप से वैज्ञानिक पद्धति है।जो भी कोई इसे जादू या तिलिस्म से जोड़ रहा है यकीन मानिये उसे रेकी का अर्थ भी नही पता।रेकी पूरी तरह हमारे अवचेतन मन और दिमाग़ की तरंगों के गणित का ताना बाना है।एक रेकी शक्तिपात के बाद कैसे आप अपने जीवन को पॉज़िटिव प्रेक्टिस से एक संपूर्ण स्वास्थ्य और परमानंद के साथ जी सकते हो यही रेकी का मूल है।ये चमत्कार तब बनता है जब आपकी एक अच्छी कोशिश आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आती है।वह जादू नही बल्कि आपकी मेहनत होती है।एक लाइफ फ़ोर्स एनर्जी है जिसका निरंतर प्रवाह हमारे आस पास होता रहता है।जो लोग इस प्रवाह को अपने लिए मोड़ लेते है वह बदलाव कर लेते हैं,इन बातो से अनजाने लोग एक सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं और इस इंतज़ार में जीवन बिता देते हैं कि परमात्मा या कोई महात्मा आएगा और उनका जीवन बदल देगा या फिर अपनी ख़राब क़िस्मत को दोष देकर जीवन से हार मान लेते हैं ।रेकी आपको आत्मनिर्भर बनाती हैं रेकी आपको दूसरो पर डिपेंड होने से बचाती है।हर इंसान एक समान मानसिक और परामानसिक शक्तियों के साथ जन्मा है।रेकी आपको आपकी शक्तियों से अवगत कराती है।अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाकर अपनी साधना के ज़रिए आप ख़ुद कोई भी चमत्कार कर सकते हो इसके लिए आपको किसी जादू की नही बल्कि एक अच्छे मास्टर की ज़रूरत है जो आपको सही रास्ता दिखा सके,मैंने यहां गुरू शब्द का प्रयोग इसलिए नही किया क्यूँकि कलिकाल अधिकांश गुरू रास्ता न दिखा कर अपने पीछे चलवाते हैं,अपनी पूजा अर्चना करवाते हैं।अपने जीवन के अनुभव से आपके जीवन पर राज करते हैं।वह जाने दीजिए बात रेकी की है तो रेकी जीवन जीने का एक तरीका है जो आपको आत्मज्ञान से समाधि तक लेकर जाता है बिना संन्यास के एक सामान्य जीवन जीते हुए ।अन्य कोई भी तथ्य अतिशयोक्ति ही है।आपको भ्रमित नही होना है।खुद को जानना है तो रेकी को जानो फिर अपनी यात्रा शुरू करो।किसी के पीछे चलना बहुत आसान है पर आप अपना रास्ता बनाओ वही आपको आगे लेकर जाएगा।
 

डॉ०सुधा(रेकी ग्रेंड मास्टर)


 

Friday 4 March 2022

गुरू तत्व नही सत्व है

 गुरू तत्व नही सत्व है
कलि काल में गुरु की प्राप्ति एक दुर्लभ काम है।मनुष्य गुरु को तत्व जान चमत्कार के लोभ में भटक रहा है ।पल पल उसकी खोज बढ़ती जा रही है,किन्तु दर दर भटकने के बाद भी गुरु ज्ञान से इंसान बहुत दूर है ।
आज के समय में संतों की भरमार है,संन्यासी चोला पहने कई घंटाल गुरु बने बैठे हैं ।किताबों का एक अथाह सागर है जहां हज़ारों की संख्या में लोगों ने अपने विचार और अनुभव साँझा कर रखे हैं।बाहरी दुनिया का ये आकर्षण ये लालच ये मकड़ी का जाल है,जिसमें फँसकर निकला मुश्किल है ।चलो इसे ऐसे देखते हैं किसी ने एक किताब लिखी जो उसने अपने जीवन के अनुभव परिस्थितियों और घटनाओं के आधार पर लिखी ।उसके जीवन का आधार और निचोड़ या ऐसा कह सकते हैं उसकी यात्रा उसका रास्ता और उसकी मंज़िल उसने अपने जीवन की एक छोटी सी प्रस्तुति एक किताब के माध्यम से की जिसे पढ़कर आप प्रफुल्लित तो हो सकते हैं आनंदित हो सकते हैं,किन्तु इसमें आपका अपना क्या? सिर्फ़ किताबों को पढ़कर अपना जीवन बिताना आपका ध्येय है तो ये सबसे सरल मार्ग है लेकिन अपना मार्ग खोजने के लिए ज्ञान भी अपना काम आयेगा ।
अब आते हैं गुरु पर,गुरु कौन हो कहाँ हो कब मिलेगा सच्चा गुरु खोजना पड़ता है?या गुरु की पहचान कैसे हो?
ये ऐसे सवाल हैं जो अधिकांश लोगों के भटकाव का कारण है ।लोग अपना जीवन साधुओं संतों के सानिध्य में बिताते हैं सत्संग जाते हैं मंदिर आश्रम पुण्य स्थलों में घूमते हुए बिता देते हैं ।वो जहां भी जाते है तत्व को खोजते हैं,और सत्व को अनदेखा कर देते है ।हम जब किसी संत से मिलते हैं तो हमेशा मन में एक तुला लिए रहते हैं या हाथ में कसौटी लिए बैठ जाते हैं फिर हमारा खोजी मन जो सिर्फ़ चमत्कार को नमस्कार करता है वो तुला पर सामने वाले को बैठा देता है ।मन मुताबिक़ चीजें न मिलने पर हम उन्हें ख़ारिज करके वहाँ से आगे बढ़ जाते और किसी को तौलने के लिए क्योंकि हमारी खोज और भूख दोनो तत्व की है आपको गुरू नही गुरू तत्व की तलाश है,वही तत्व जो आज तक क़िस्से कहानियों और किताबों ने आपको दिया।
वही आप एक गुरु में भी खोज रहे हो,गुरू हो या ज्ञान ये दोनो ही तत्व नहीं अपितु सत्व है! गुरू आपका मार्ग प्रशस्त करेगा मार्ग का निर्धारण स्वयं करना होगा,जब ज्ञान की भूख इतनी बढ़ जाए कि प्राण निकलने लगे अर्थात् आपकी इच्छाशक्ति को प्रबल करना होता है,गुरु स्वयं आपके सामने आ जाता है ।उस तुला का त्याग करना होगा तत्व को देखना छोड़ना होगा,सत्व को पहचान कर उसका पान करना है।गुरू का निर्धारण भी स्वयं करना होगा,उसके बाद भटकना नही है लटकने के लिए एक खूँटा काफ़ी है दस जगह लटकोगे तो भटकना निश्चित है,गुरु का मिलना तुम्हारे कर्म पर है गुरू रास्ता बता देगा चलना तुम्हें ही है।गुरू मंज़िल तक नही लेकर जाएगा ।गुरु का अपना भी सफर है।वो स्वयं परमात्मा की खोज में चला था उसकी भी यात्रा है।वो तुमसे पहले का चल रहा है इसलिए तुमसे कुछ आगे है और कुछ ज़्यादा या हो सकता है सब जानता है ।वैसे सब कुछ नही होता जानने का कोई अंत नही,जो एक का अंत हो सकता है वही किसी और की शुरुआत भी हो सकता है ।यह विषय अलग हैं।अध्यात्म के मार्ग पर गुरु सत्व मिल जाता है को उस सत्व के साथ आगे बढ़ने में ही भलाई है बाक़ी अगर मगर किन्तु परन्तु का कोई अंत नही है।अपनी यात्रा पर ध्यान दो अपने ज्ञान की खोज करो वह बाहर कहीं नही है अगर होता तो कलयुग में वह भी किसी व्यापारी के कब्जे में होता ।
कुछ लोग झूठ को ज्ञान बनाकर बेच भी रहें हैं,और इसका बाज़ार भी खूब गरम है पर वो केवल तत्व है सत्व नही।

आभार 🙏🏼
सुधा(रेकी ग्रैंड मास्टर)

Sunday 28 November 2021

Pisces annual horoscope 2022 meen ashifal 2022 Hindi

 Pisces annual horoscope 2022 meen ashifal 2022 Hindi

                                    मीन राशिफल २०२२ 

Pisces 2022 horoscope Hindi

 राशिफल 2022- वर्ष की शुरुआत कुंभ राशि में बृहस्पति, मकर राशि में शनि, वृष राशि में राहु, वृश्चिक राशि में केतु से होगी। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में परिवर्तन करेगा। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल को बृहस्पति अपनी ही राशि मीन राशि में चला जाएगा। तो कुल मिलाकर अप्रैल का महीना पूरी दुनिया के लिए गेम-चेंजर साबित होगा और कोरोना के इलाज के लिए कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलेंगे। कुछ नई वैक्सीन या कार्यप्रणाली अप्रैल में या अप्रैल 2022 के बाद मिल सकती है या तीसरी और सबसे घातक लहर की उम्मीद की जा सकती है जो कहीं अधिक विनाशकारी होगी। राहु या केतु डीबीए वाले लोग या यदि उनके दशा स्वामी को राहु या केतु के स्टार या उप में रखा गया है, तो वे दूसरे से पहले कोविड को अनुबंधित करेंगे। यह ग्रह पर प्रत्येक व्यक्ति के साथ होने वाला है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह पक्का है। सावधानी ही आपके पास एकमात्र कवच है जिसके बाद समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

माता पिता के लिए मीन राशिफल २०२२: माता के लिए सामान्य रूप से शुभता बनी हुई है लेकिन मई के बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है | जहाँ तक आपके पिता का प्रश्न है उनके लिए यह वर्ष कुछ ख़राब रह सकता है | खराब कितना रहेगा यह निर्भर करेगा की उनकी वर्तमान में कहीं कोई गंभीर अस्वस्थता तो नहीं चल रही है और अगर इसका उत्तर हाँ है तो आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि पूरे वर्ष ही उनकी स्थिति ऊपर नीचे रह सकती हैं |

पारिवारिक जीवन: मीन वार्षिक राशिफल 2022-शुरुआती महीनों में पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और छोटे से बड़े झगड़े होंगे इसका कारण आपका रवैया होगा न कि उनका। लेकिन बाद के महीनों में यह आपके लिए बेहतर होगा। अप्रैल के बाद स्थिति सुधरने लगेगी और आपको स्वयं भी यह दिखने लगेगा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है |

लव लाइफ: मीन वार्षिक राशिफल 2022 । लव मैरिज की तलाश में हैं तो यह साल नहीं है लेकिन मई के माह से आपको कोई साथी मिलने की संभावना बहुत हो जायेगी – आपका अकेलापन दूर होने लगेगा | जिनकी जिंदगी में पहले से कोई है और कुछ खटपट सी चल रही है उनके लिए मई के माह से सब ठीक होने लगेगा लेकिन विवाह की तरफ अभी नहीं ध्यान देना है | देखिये साथ रहिये परखिये शादी आगे कीजियेगा |

वैवाहिक जीवन: मीन वार्षिक राशिफल 2022- दाम्पत्य जीवन संदेह और ईर्ष्या से भरा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय का आनंद नहीं उठा पाएंगे और अन्य तरीकों की तलाश करेंगे जहां आप अपने दिल की बात कह सकें।

विवाहेतर सम्बन्ध २०२२ : - इस साल आपका गुप्त प्रेम प्रसंग होने की पूरी संभावना है क्योंकि घर पर आप संतुष्ट नहीं हो पायेंगे और अपना सुकून कहीं बाहर देखेंगे। आप उन्हें चतुराई से छिपाएंगे और जब तक आप इसके बारे में नहीं बोलेंगे तब तक किसी को इसके बारे में पता नहीं चलेगा। ऐसा आपसे छोटे या आपसे काफी बड़े व्यक्ति के साथ हो सकता है अर्थात जो भी आपके जीवन में होंगे उनमें और आपमें आयु में काफी फर्क भी रह सकता है |

करियर: मीन वार्षिक राशिफल 2022-शनि दशा वाले लोगों के साथ मंगल दशा वाले लोगों के करियर में बहुत अच्छी उन्नति होगी। बृहस्पति दशा वाले लोगों को बृहस्पति के सही गोचर के लिए इंतजार करना होगा जो अप्रैल 2022 के बाद होगा। उस समय तक आप व्यर्थ प्रयास करते रहेंगे। मई के महीने से सब ठीक होने लगेगा |

स्वास्थ्य: मीन वार्षिक राशिफल 2022-स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ ज्यादा नहीं है लेकिन यदि आप शुक्र की अवधि से गुजर रहे हैं तो उस समय सावधान रहें उस समय छोटी से बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और यदि आप अधिक आयु वर्ग में आते हैं तो सावधानी बरतनी चाहिए।

व्यापार: मीन वार्षिक राशिफल 2022- शनि मंगल बुध दशा वाले व्यवसायी लोग इस वर्ष असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अप्रैल के बाद राहु दशा वाले लोग भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिनकी गुरु की दशा चल रही है वो लोग मई के माह से लाभ प्राप्त करने की स्थिति में आ जायेंगे |

वित्त: मीन वार्षिक राशिफल 2022- इस साल सभी के लिए पैसा आएगा लेकिन शनि मंगल और बुध दशा  मूल निवासी लोगों के लिए ज्यादा होगा। गुरु की दशा वाले लोग भी मई के माह से धन प्राप्ति करेंगे |

शिक्षा : मीन वार्षिक राशिफल 2022- इस संबंध में सभी जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा

वाहन: मीन वार्षिक राशिफल 2022- राहु और शनि वाले लोगों को नया वाहन खरीदने के बहुत अच्छे मौके मिलेंगे।

संपत्ति: मीन वार्षिक राशिफल 2022- बृहस्पति और शनि डीबीए वाले लोगों के लिए नया घर खरीदने के अच्छे मौके होंगे। अन्य डीबीए वाले लोग इतने भाग्यशाली नहीं हो सकते हैं।

Aquarius horoscope 2022 in Hindi Kumbh 2022 rashifal

Aquarius horoscope 2022 in Hindi Kumbh 2022 rashifal

                          कुम्भ राशिफल २०२२ .

 

kumbh 2022 rashifal
Aquarius 2022 annual horoscope in Hindi

 राशिफल 2022- वर्ष की शुरुआत कुंभ राशि में बृहस्पति, मकर राशि में शनि, वृष राशि में राहु, वृश्चिक राशि में केतु से होगी। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में परिवर्तन करेगा। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल को बृहस्पति अपनी ही राशि मीन राशि में चला जाएगा। तो कुल मिलाकर अप्रैल का महीना पूरी दुनिया के लिए गेम-चेंजर साबित होगा और कोरोना के इलाज के लिए कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलेंगे। कुछ नई वैक्सीन या कार्यप्रणाली अप्रैल में या अप्रैल 2022 के बाद मिल सकती है या तीसरी और सबसे घातक लहर की उम्मीद की जा सकती है जो कहीं अधिक विनाशकारी होगी। राहु या केतु डीबीए वाले लोग या यदि उनके दशा स्वामी को राहु या केतु के स्टार या उप में रखा गया है, तो वे दूसरे से पहले कोविड को अनुबंधित करेंगे। यह ग्रह पर प्रत्येक व्यक्ति के साथ होने वाला है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह पक्का है। सावधानी ही आपके पास एकमात्र कवच है जिसके बाद समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

माता पिता के लिए : अप्रैल तक का समय आपकी माता के लिए कठिन रह सकता है और अगर उनकी आयु भी अधिक है साँसों में अथवा ह्रदय में कोई समस्या है तो आपको सचेत रहने की आवश्यकता है किन्तु अप्रैल के बाद उतनी दिक्कत नहीं रहने वाली है | पिता के लिए मई के महीने से समस्या होनी शुरू हो सकती है | उनके स्वास्थ्य का आपको उचित ध्यान रखना होगा | अगर वे अधिक आयु वर्ग में हैं और किसी रोग से संक्रमित हैं तो अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी |

पारिवारिक जीवन: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि पारिवारिक जीवन आपके लिए आनंदमयी रहेगा। यह केवल बेहतर और बेहतर होता जा रहा है क्योंकि समय विकसित होता है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। मई के महीने से और भी अधिक आप अपने पारिवारिक सुख का आनंद लेने में सक्षम होंगे |

लव लाइफ: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि लव लाइफ भी अच्छी रहेगी और अप्रैल के बाद आपके प्रेम जीवन में जो भी कमी थी उसमें सुधार होगा। अगर आप किसी रिश्ते में नहीं हैं तो यही वह साल है जब आप अपने लिए एक अच्छा मैच पाएंगे। अप्रैल के बाद कई उलझनें भी धुल जाएंगी और प्यार चमक उठेगा। जिन लोगों के जीवन में प्रेम को लेकर कुछ विवाद की स्थिति चल रही है उनके लिए मई के महीने से काफी सुधर होने की संभावना है |

वैवाहिक जीवन: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि इस वर्ष वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, इस बारे में सोचने के लिए बहुत कुछ नहीं है | आप अपने विवाहित जीवन का भरपूर आनंद लेंगे और आपका जीवन साथी भी आपके लिए सपोर्टिव रहने वाला है | ख़ुशी भरा साल आपके लिए दिख रहा है |

विवाहेतर सम्बन्ध के लिए कुम्भ राशिफल २०२२: मन मानता ही नहीं है क्या कर लीजिये और जब सब सही चल रहा होता है तभी गृह दशा आके कुछ पलीता लगा देती है – येही होता दिख रहा है – आपके जीवन में कोई न कोई आकर्षक आगंतुक इस वर्ष प्रवेश कर सकता है | अच्छी बात यह है की आप दोनों को ही बैलेंस करने में सफल रहेंगे कुछ फ़िल्मी सा होने की संभावना है |

करियर: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि करियर के लिहाज से यह साल मंगल और बृहस्पति दशा  वाले लोगों के लिए काफी उज्ज्वल रहने वाला है और अप्रैल के बाद राहु डीबीए वाले लोग भी अपने जीवन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे। बाकी ऐसा नहीं कर पाएंगे। जिनकी शनि की दशा चल रही है उनके लिए मई के माह से स्थिति बेहतर होने लगेगी | सबसे अधिक लाभ जिनकी गुरु की दशा है उनको ही होने जा रहा है | बाकियों को उतना लाभ नहीं होगा | बहुत धन आएगा |

स्वास्थ्य: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य मुख्य चिंता होगी, न कि शारीरिक स्वास्थ्य | आपके लिए सब अच्छा चलता रहेगा लेकिन फिर भी आपको कहीं न कहीं कोई न कोई कमी लगती ही रहेगी | इस सोच पर काबू कर लेंगे तो मान लीजिये आप सब कर लेंगे |

व्यवसाय: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि बृहस्पति मंगल शुक्र दशा वाले व्यवसायी लोग इस वर्ष असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अप्रैल के बाद भी राहु डीबीए वाले लोग भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिनकी शनि की दशा है वो मई के बाद से अपना प्रदर्शन अच्छा करना शुरू करेंगे | व्यवसाइयों के लिए यह वर्ष आम तौर पर अच्छा रहने वाला है किन्तु जिनकी केतु की दशा रहेगी उनको हानि धोखा आदि हो सकता है | जल्दी से पैसे बनाने की किसी स्कीम में मत निवेश कर दीजियेगा नहीं तो जो है वो भी चला जाएगा |

वित्त: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि इस साल सभी के लिए धन आएगा लेकिन केतु और शनि डीबीए मूल निवासी लोगों के लिए ज्यादा नहीं होगा। छप्पर फाड़ के जिनके लिए इस साल पैसे आने वाले हैं वो वे लोग हैं जिनकी गुरु की दशा चल रही है | बाकी के पास भी आएगा लेकिन इतना नहीं |

शिक्षा: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि इस संबंध में सभी जातकों के लिए यह एक अच्छा वर्ष होगा

वाहन: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि राहु और बृहस्पति वाले लोगों के लिए नए वाहन खरीदने के बहुत अच्छे मौके होंगे। केतु डीबीए वाले लोगों को इस साल वाहन नहीं खरीदना चाहिए। शुक्र और मंगल डीबीए वाले लोगों के लिए भी वाहन खरीदने की अच्छी संभावनाएं हैं।

संपत्ति: कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 कहता है कि बृहस्पति और राहु डीबीए वाले लोगों के लिए नया घर खरीदने के अच्छे मौके होंगे। केतु की जिनकी दशा चल रही है उनको सावधानी बरतनी चहिये | जिनकी शनि की दशा है उनको अप्रैल के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए |

About Me

My photo
मुझे बचपन से ही ज्योतिष में दिलचस्पी थी, लेकिन मैंने कभी यह कोशिश नहीं की क्योंकि मैं हमेशा गणित से डरता था और ज्योतिष गणित और तर्क के बारे में है। तो वैदिक ज्योतिष से शुरू किया और फिर 2008 के आसपास मुझे केपी ज्योतिष पर स्वर्गीय श्री सुरेश सहस जी द्वारा एक पुस्तक मिली, जो मेरे मित्र श्री देवेश उपाध्याय ने मुझे दी थी और यह इतना दिलचस्प था कि मेरा सारा समय केपी पढ़ने में व्यतीत होता था। फिर मैंने 5 केपी पाठकों को खरीदा। मेरी सारी केपी समझ सहस जी की किताब से आती है जिसने इसे इतना सरल बना दिया कि मैं 5 पाठकों को आसानी से समझ पा रहा था। अब ज्योतिष में इतने साल हो गए हैं, जो सबसे अच्छी वेबसाइटों और ऐप्स के साथ काम कर रहे हैं और अपनी खुद की सलाह दे रहे हैं केपी ज्योतिष का अभ्यास मुझे एक सहज संतुष्टि देता है जिसका मैं शब्दों में वर्णन नहीं कर सकता। मैंने विभिन्न विषयों पर कई भविष्यवाणियाँ और ब्लॉग लिखे हैं, जिन्हें श्री Google की मदद से पढ़ा जा सकता है। मैं अभी भी पढ़ता रहता हूं और कई तरह की समस्याओं और करियर के साथ कई तरह के लोगों की सभी तरह की कुंडलियों को इकट्ठा करता रहता हूं। श्री सुरेश सहज जी और केएसके को धन्यवाद।

child abuse treatment by reiki energy

 #childhoodtraumaticmemories #childabused #badmemorise रेकी एक ऐसी विधा है जिससे न आप केवल अपने प्रेजेंट बल्कि अपने पास्ट और फ्यूचर को भी ही...

Search This Blog